ब्रिटेन : राजनीति छोड़ सकते हैं डेविड मिलीबैंड

लंदन। ब्रिटेन की मुख्य विपक्षी लेबर पार्टी के नेता के चुनाव में अपने छोटे भाई एडवर्ड मिलीबैंड से पराजित होने वाले पूर्व विदेश मंत्री डेविड मिलीबैंड राजनीति को अलविदा कह सकते हैं।

स्थानीय समाचार पत्र 'डेली एक्सप्रेस' के अनुसार अपने भाई के नेतृत्व में काम करने की बजाय डेविड मुख्यधारा की राजनीति छोड़ सकते हैं। डेविड ने रविवार रात एडवर्ड के पहले संबोधन के दौरान नदारद रहे थे और ऐसे में उनके राजनीति छोड़ने की अटकलों बल मिल गया है। एडवर्ड ने शनिवार रात एक कड़े मुकाबले में डेविड को पराजित कर दिया और लेबर पार्टी के नए नेता चुन लिए गए। खबरों में कहा गया है कि डेविड अपने छोटे भाई के नेतृत्व में काम करने के इच्छुक नहीं हैं।

एडवर्ड ने रविवार को कहा, "डेविड को पार्टी में योगदान देने को लेकर सोचने के लिए समय चाहिए। अगले सप्ताह पार्टी की कैबिनेट का चुनाव होना है। ऐसे में उनके पास सोचने का समय है।" वैसे माना जा रहा था कि एडवर्ड अपने बड़े भाई को पार्टी में 'शैडो चांसलर' का पद स्वीकारने का आग्रह कर सकते हैं। पंरतु सूत्रों का कहना है कि डेविड इस प्रस्ताव को अस्वीकार करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+