बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के तहत आगामी 21 अक्टूबर को 47 सीटों पर होने वाले मतदान के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी गई।

राज्य के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी कुमार अंशुमाली ने सोमवार को पटना में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया कि अधिसूचना जारी होने के बाद प्रत्याशी अब अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के तहत नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि चार अक्टूबर है। नामांकन पत्रों की जांच पांच अक्टूबर को की जाएगी जबकि प्रत्याशी सात अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।

राज्य में पहले चरण के चुनाव के तहत सहरसा जिले की चार, मधुबनी की 10, सुपौल की पांच, अररिया की छह, किशनगंज की चार, पूर्णिया और कटिहार की सात-सात तथा मधेपुरा की चार विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है। उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा के 243 सीटों के लिए 21 अक्टूबर से 20 नवंबर तक छह चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। मतगणना 24 नवम्बर को की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+