सास पर चुटकुले सुनाने पर प्रतिबंध

समाचार पत्र 'डेली टेलीग्राफ' में सोमवार को प्रकाशित खबर के मुताबिक काउंसिल 'लंदन बॉरो ऑफ बार्नेट' के अधिकारियों का कहना है कि अपनी पत्नी की मां को लेकर चुटकुले सुनाना स्वीकार्य नहीं है।

इस संबंध में काउंसिल ने 12 पन्नों का एक आदेश जारी किया है, जिसे 'कल्चरल एवेयरनेस : जनरल प्राब्लम्स' नाम दिया गया है। यह आदेश एक पुस्तिका के रूप में है।

लंदन में 33 बॉरो हैं और उनमें बार्नेट में महिलाओं की सर्वाधिक जनसंख्या है। बार्नेट में महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। यहां 170,000 महिलाएं रहती हैं जबकि पुरुषों की संख्या 161,500 है।

पत्नी की मां अपने दामाद के लिए हमेशा से चुटकुले का विषय रही है। सास के संबंध में सबसे प्राचीन चुटकुले का साक्ष्य पहली शताब्दी काल है। उस काल के चुटकुले में कहा गया है, "अगर आपकी सास जिंदा है तो आपका खुश रहना असंभव है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+