'अफगानिस्तान में हर महीने मारे जाते हैं 100 पुलिस अधिकारी'
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अफगानिस्तान के आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता जमारई बशरी ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया, "अफगानिस्तान में पिछले छह महीनों में अब तक कुल 595 पुलिस अधिकारी माारे गए हैं और 1,345 घायल हुए हैं।"
अफगानिस्तान में कम अत्याधुनिक हथियारों से लैस एवं प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों को दूरदराज वाले इलाकों में तैनात किया जाता है। नियमों के तहत पुलिसकर्मी आतंकवाद-निरोधी अभियानों में भी अफगान और विदेशी सैनिकों के साथ शामिल होते हैं।
वर्ष 2001 से ही अमेरिका और उसकी अगुवाई वाले उत्तर अटलांटिक संगठन (नाटो) अब तक 130,000 सैनिको और लगभग 120,000 को प्रशिक्षित कर चुके हैं।
अमेरिका ने अगले दो सालों में अफगानी सुरक्षाबलों पर अरबों डॉलर खर्च करने की योजना बनाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications