पाकिस्तान में नाटो के हमले में 30 आतंकवादी ढेर (लीड-2)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार नाटो के हेलीकॉप्टरों ने रविवार देर रात आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया। इससे पहले आतंकवादियों ने अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत में स्थित नाटो की एक चौकी पर हमला किया था।
अधिकारियों का कहना है कि नाटो के हमले में मारे गए सभी आतंकवादी थे। इसमें किसी नागरिक के मारे जाने की खबर नहीं है। नाटो की ओर से कभी-कभी ही पाकिस्तानी सीमा के भीतर आतंकवादियों को निशाना बनाया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications