बिहार में सोमवार को जारी होगी पहले चरण की अधिसूचना
पटना, 27 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार में प्रथम चरण के तहत 21 अक्टूबर को 47 सीटों के लिए होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना सोमवार को जारी की जाएगी।
राज्य के अतरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी कुमार अंशुमाली ने बताया कि राज्य के आठ जिलों में 47 सीटों के लिए होने वाले प्रथम चरण के लिए अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी जाएगी। इसके साथ ही प्रत्याशियों के नामांकन का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
पहले चरण में सहरसा जिले में चार, मधुबनी में 10, सुपौल में पांच, अररिया में छह, किशनगंज में चार, पूर्णिया और कटिहार में सात-सात तथा मधेपुरा की चार विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है।
उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए 21 अक्टूबर से 20 नवम्बर तक छह चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। मतगणना 24 नवम्बर को होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications