पाकिस्तान में नाटो का हवाई हमला, 30 की मौत (लीड-1)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार नाटो के हेलीकॉप्टरों ने आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया। इससे पहले आतंकवादियों ने अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत में स्थित नाटो की एक चौकी पर हमला किया था।
अधिकारियों का कहना है कि नाटो के हमले में मारे गए ज्यादातर आतंकवादी थे। नाटो की ओर से कभी-कभी ही पाकिस्तानी सीमा के भीतर आतंकवादियों को निशाना बनाया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications