जर्मनी में सड़क दुर्घटना, 13 मरे
बर्लिन/वारसा, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। जर्मनी की राजधानी बर्लिन के बाहरी इलाके में रविवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में पोलैंड के 13 नागरिकों की मौत हो गई और 38 घायल हो गए।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक बस में वानिकी कार्यालय के कर्मचारी सवार थे और वे छुट्टियां मनाकर वापस लौट रहे थे। इस हादसे में 38 लोग घायल भी हुए हैं।
पुलिस के मुताबिक बस चालक की गलती के कारण यह हादसा हुआ।
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क इस हादसे में घायल हुए लोगों की जानकारी लेने के लिए बर्लिन रवाना हो गए हैं। टस्क जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल मिलकर आगे उठाए जाने वाले कदमों के बारे में विचार विमर्श करेंगे।
राष्ट्रपति क्रिस्टिीएन वुल्फ, विदेश मंत्री और अन्य पोलैंड के वरिष्ठ रानीतिज्ञों ने इस हादसे के प्रति गहरा दुख प्रकट किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications