अमेरिका में भूकंप के झटके
न्यूयार्क, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका के अलास्का प्रांत में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार सुबह 9.27 बजे एल्यूतियान द्वीप में महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.7 मापी गई। भूकंप का केंद्र अंकोराज से लगभग 2,070 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था।
अमेरिकी भूविज्ञान सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई। शुरुआत में इस भूकंप की तीव्रता 6.2 बताई गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications