यमन में अलकायदा के 5 आतंकवादी ढेर
यमन के आंतरिक मंत्रालय की वेबसाइट पर जारी एक बयान के मुताबिक इस अभियान में दो सुरक्षाकर्मी भी मारे गए। आतंकवादियों के खिलाफ यह अभियान साबवा प्रांत में 22 से 24 सितम्बर तक चलाया गया था।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक यमन के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि सना और संयुक्त बलों की कार्रवाई के दौरान कुछ आतंकवादी फरार होने में सफल हो गए।
प्रांत के सुरक्षा निदेशक ने बताया, "संयुक्त सुरक्षाबलों के अभियान में आतंकवादियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया था इस दौरान कुछ आतंकवादी फरार होने में कामयाब हो गए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications