राष्ट्रमंडल खेल : कौन करेगा उद्घाटन?
आयोजन समिति के सूत्रों ने सोमवार को बताया कि इस सम्बंध में विस्तृत जानकारी के लिए आयोजन समिति और भारत एवं ब्रिटिश सरकार के बीच बातचीत जारी है।
आयोजन समिति के एक अधिकारी ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर आईएएनस से कहा, "आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी और कैबिनेट सचिव के.एम. चंद्रशेखर उद्घाटन कार्यक्रम के बारे में जल्द ही विचार-विमर्श करेंगे। ऐसा समाधान निकालने की कोशिश की जा रही जो सभी को मान्य हो।"
परंपरा के अनुसार 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का उद्घाटन महारानी एलीजाबेथ को करना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि 3 से 14 अक्टूबर यानी 11 दिन तक चलने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में 71 देशों के लगभग 7,000 एथलीट एवं अधिकारी भाग लेने जा रहे हैं। भारत की मेजबानी में 1982 में हुए एशियाई खेलों के बाद यह सबसे बड़ा आयोजन है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications