मलेशिया में लापता भारतीय व्यापारी के मौत!
समाचार पत्र 'न्यू स्ट्रेट्स टाइम्स' के अनुसार चेन्नई के रहने वाले 35 वर्षीय व्यापारी अल्लाल कंथन मूथुराजा दो मलेशियाई वकील बंधुओं से मिले थे, लेकिन उसके बाद से वह लापता थे।
रिपोर्ट के मुताबिक अपहरण और हत्या के कई मामलों में दोनों वकील भाइयों को उनके छह सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया गया है।
मलेशियाई पुलिस ने इस मसले पर अपने भारतीय समकक्ष और इंटरपोल से मदद मांगी थी।
मूथुराजा की पत्नी बुधवार को चेन्नई से यहां पहुंची। सेलंगोर स्थित पुलिस मुख्यालय में तीसरी बार उनका बयान दर्ज किया गया।
इस मामले में मूथुराजा के छोटे भाई कासी विश्वनाथन ने रविवार को पत्रकारों से कहा कि वह वकील भाइयों में से एक से मिले हैं, जो मलेशियाई अरबपति महिला सोसिलावती लाविया की हत्या मामले में जेल में बंद हैं। उन्होंने ही मूथुराजा के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।
उन्होंने बताया कि परेशानियों का सामना कर रहे उनके परिवार को बेइमान लोगों सहित, नेताओं और व्यापारियों ने धोखा दिया और फायदा उठाया है।
एक पारिवारिक दोस्त ने कासी को चेन्नई में एक भारतीय व्यापारी से मिलवाया, जो 13 साल तक मलेशिया में रह चुका था। उस व्यापारी ने वादा किया था कि अगले 48 घंटे में मूथुराजा घर लौट आएंगे।
कासी ने कहा कि व्यापारी ने मुझसे कहा था कि मलेशिया में उसके अधिक लोगों के साथ संपर्क हैं। उनसे मूथुराजा के बोर में जानकारी मिल जाएगी।
उन्होंने कहा कि व्यापारी ने जनवरी के अंत में एक मलेशियाई नेता से फोन पर बात कराई, जिसने अपना नाम वाईबी बताया था।
मूथुराजा के भाई ने बताया कि शुरू में कोई मांग नहीं की गई, पर बाद में व्यापारी ने छुड़वाने के लिए पैसे मांगने शुरू कर दिए। हमने उसे 9,600 डॉलर भी दिए।
कासी ने कहा कि व्यापरी ने बताया कि मूथुराजा इलील नाम के व्यक्ति के साथ हैं।
उन्होंने बताया, "मुझे इलील के जरिए बताया गया कि वह हमारे भाई को हवाई अड्डे पर ला रहे हैं। मैं हवाई अड्डे पर पहुंचा तो वहां कोई नहीं था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications