केरल में 14 पुलिसकर्मियों के खिलाफ आरोपपत्र
सीबीआई ने एर्नाकुलम के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष आरोपपत्र दाखिल किया। श्रमिक उदयकुमार (40) की वर्ष 2005 में मौत हो गई थी। उसके बाद उदयकुमार की मां ने वर्ष 2007 में न्यायालय से इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की थी।
मामले में आरोपी 14 पुलिसकर्मियों में से तीन कांस्टेबलों पर हत्या का आरोप लगा है, जबकि 11 पुलिसकर्मियों पर साजिश रचने और साक्ष्यों को मिटाने का आरोप है। सीबीआई के अनुसार तीन और पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप लगाए जाने हैं लेकिन अभी मंजूरी नहीं मिल पाई है। इनमें एक पुलिस उपाधीक्षक, निरीक्षक और हेड कांस्टेबल शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि पुलिस ने गत 27 सितंबर 2005 को उदयकुमार को एक अन्य व्यक्ति के साथ एक पार्क से पकड़ कर फोर्ट पुलिस स्टेशन ले गई थी। पुलिस को उनके पास से 4000 रुपये मिले थे। पैसे के बारे में पूछे जाने पर दोनों ने विरोधाभासी बयान दिया था।
हिरासत में पुलिस द्वारा कथित रूप से प्रताड़ित किए जाने पर उदयकुमार बेहोश हो गया था। उसे इलाज के लिए तिरूवनंतपुरम में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications