अयोध्या विवाद सुलझाएं या अदालती फैसला स्वीकार करें : प्रणब
मुर्शिदाबाद जिले के सागरदिघी में आयोजित एक कार्यक्रम के इतर मौके पर मुखर्जी ने कहा, "हम अदालत के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। इस विवाद का दो समाधान है। कांग्रेस पार्टी और सरकार दोनों समाधान स्वीकार करने को तैयार है।"
मुखर्जी ने कहा, "या तो जिन लोगों ने एक-दूसरे के खिलाफ मामले दर्ज कराए हैं, वे मिल-बैठकर मामले को सुलझा लें, हम इसे स्वीकार कर लेंगे। अन्यथा, अदालत का जो भी फैसला आता है, वह भी हमें स्वीकार्य है।"
ज्ञात हो कि रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले को टालने के लिए दायर की गई एक याचिका पर सर्वोच्च न्यायालय मंगलवार को सुनवाई करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications