बिहार चुनाव : झामुमो प्रत्याशियों की पहली सूची जारी
झामुमो विधायक एवं झारखण्ड के पूर्व मंत्री मथुरा महतो ने आईएएनएस को टेलीफोन पर बताया कि झामुमो पहली बार बिहार के किसी चुनाव में भाग ले रहा है। उन्होंने बताया कि झारखण्ड में सत्तारूढ़ झामुमो बिहार की 243 सीटों में से कुल 85 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगा।
पहले चरण के लिए सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
उल्लेखनीय है कि राज्य विधानसभा का चुनाव छह चरणों में 21 अक्टूबर से 20 नवंबर तक चलेगा। मतगणना 24 नवंबर को होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications