बसों भीड़ और यातायात जाम से दिल्लीवासी परेशान
रिंग रोड पर जाम मे फंसी सुजाता जैन ने बताया, "मैं यहां पिछले एक घंटे से जाम में फंसी हूं। मुझे कार्यालय के लिए और मेरे बच्चों को स्कूल के लिए विलंब हो चुका है। उनकी बस न आने की वजह से मुझे बच्चों को स्कूल छोड़ने जाना पड़ा।"
उधर, दिल्ली यातायात पुलिस के अधिकारी ने बताया कि सराय काले खां, डीएनडी फ्लाईओवर, मथुरा रोड और आश्रम चौराहे पर जाम लगने की खबर है। राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान सड़कों पर यातायात सुगम बनाने के लिए 16 अक्टूबर तक गत रविवार से दिल्ली के 132 मार्गो पर चलने वालीं 1,500 से अधिक ब्लूलाइन बसों को हटा लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications