नंदीग्राम मामले पर पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस
नई दिल्ली, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने नंदीग्राम में वर्ष 2007 की गोलीबारी के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक याचिका पर सुनवाई करते हुए सोमवार को पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस जारी किया।
इस याचिका में सीबीआई ने नंदीग्राम में गोलीबारी के मामले में प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग की है। न्यायमूर्ति आर. वी. रवीन्द्रन की अध्यक्षता वाली पीठ ने सोमवार को यह नोटिस जारी किया।
इससे पहले कलकत्ता उच्च न्यायालय ने नंदीग्राम मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए थे जिसे राज्य सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी। उस समय सर्वोच्च न्यालाय ने सीबीआई से कहा था कि वह सिर्फ जांच पूरी करे और प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए अधिकारियों के खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई आरंभ न करे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications