बस से कुचलकर 2 की मौत, हंगामा
जिले के कीरतपुर कस्बे में मोटरसाइकिल से जा रहे 42 साल के मादुल्ला और उसके 21 वर्षीय बेटे कामिल को एक निजी बस ने कुचल दिया और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक घटना के बाद मौके से फरार चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नाराज भीड़ ने बस व अन्य कई निजी और सरकारी वाहनों में तोड़फोड़, पथराव और आगजनी की। भीड़ ने सरकारी संपत्ति को भी निशाना बनाया।
कीरतपुर थाना-प्रभारी शोएब खान ने संवाददाताओं को बताया कि उग्र भीड़ ने बिजनौर-नजीबाबाद मार्ग को जाम कर दिया। हालात पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस से भीड़ की हिंसक झड़प हो गई।
उन्होंने कहा कि फरार चालक की तलाश की जा रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications