वेनेजुएला में सत्ताधारी दल को बहुमत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने राष्ट्रीय निर्वाचन परिषद के अध्यक्ष तिबिसे लूसेना के हवाले से जानकारी दी कि अधिकतर मतों की गिनती हो चुकी है। सोशलिस्ट पार्टी को 165 में से करीब 90 सीट मिली है।
इसी बीच, विपक्षी दल ने दावा किया है कि उसे देश के कुल लोकप्रिय मतों में से 52 फीसदी मत मिले हैं। लिहाजा बहुमत उसे मिला है।
गौरतलब है कि नेशनल असेंबली की 165 और संसद की 12 सीटों के लिए रविवार को मतदान हुआ। इसमें वेनेजुएला के 1.75 करोड़ नागरिकों ने मतदान किया।
शावेज ने कहा है कि इन चुनावों के दौरान पारदर्शिता, विश्वासनीयता और सुरक्षित निर्वाचन प्रक्रिया के जरिए वेनेजुएला दुनिया को यह दिखा देगा कि वह एक लोकतांत्रिक देश है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications