वाम आंदोलन से मिला नक्सलवाद को बढ़ावा : प्रणब
नई दिल्ली, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा है कि देश में मुख्यधारा के वाम आंदोलन ने कट्टर वामपंथ के फलने-फूलने में मदद की है।
मुखर्जी ने कांग्रेस के नियंत्रण वाले एक मलयालम चैनल 'जय हिंद' को दिए साक्षात्कार में कहा, "आखिरकार, ये कट्टर वामपंथी आ कहां से रहे है? वे स्वर्ग से नहीं आ रहे हैं। वे किसी दूसरे ग्रह से नहीं आ रहे हैं। वे एक गलत विचारधार की उपज हैं। और इसमें कोई शक नहीं है कि इस देश में वाम आंदोलन ने इसे सहयोग किया है।"
उन्होंने कहा, "लेकिन अब वे इसके पीड़ित हो गए हैं जैसा कि पश्चिम बंगाल में हो रहा है।"
मुखर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार कट्टर वामपंथ को खत्म करने के लिए पश्चिम बंगाल और अन्य प्रभावित राज्यों के साथ मिलकर काम कर रही है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लगेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications