उड़ीसा में 'डायन' करार देकर महिला की हत्या
पुलिस के मुताबिक झारसुगुडा जिले से लगभग 25 किलोमीटर दूर नक्सापाली गांव में शनिवार देर रात कुछ ग्रामीणों ने मिलकर गंगी मुंडा को पीट-पीटकर मार डाला।
पुलिस निरीक्षक सी. एम. प्रधान ने बताया, "इस मामले में 10 संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के बाद ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।"
पुलिस के मुताबिक दो माह के एक बच्चे की शनिवार को बीमारी के कारण अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
बच्चे के माता-पिता, रिश्तेदारों और कुछ ग्रामीणों ने बच्चे की मौत के लिए मुंडा को यह कहकर जिम्मेदार ठहरा दिया कि उसके जादू-टोने की वजह से ही उसकी मौत हुई है।
एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों ने उक्त महिला को घर से बाहर निकालकर इतना पीटा की उसकी मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications