खतरें में मध्य-पूर्व शांति वार्ता
स्थानीय समाचार पत्र 'डेली टेलीग्राफ' के अनुसार रविवार मध्य रात्रि में इजरायल के निमार्ण को बंद करने पर सहमति के लिए तय अवधि समाप्त हो गई। इसके लिए अमेरिकी अधिकारियों ने पूरी कोशिश की लेकिन सभी प्रयास फिलहाल विफल रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच अमेरिकी मध्यस्थता में दो सितम्बर को सीधी वार्ता शुरू हुई थी।
फिलीस्तीनी नेताओं का इस बात पर जोर रहा है कि यहूदी बस्तियों से जुड़े निर्माण कार्य पर लगी पाबंदी को आगे बढ़ाया जाए। यह रोक 10 महीने पहले लगी थी। फिलीस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने शनिवार को कहा था कि इजरायल को शांति और यहूदी बस्तियां बसाने के लिए चलाए जा रहे निर्माण कार्य में से एक को चुनना होगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के शीर्ष नीति सलाहकार डेविड एक्सेलरॉड ने का कहना है कि व्हाइट हाउस ने दोनों पक्षों से रविवार को निर्धारित समयसीमा से पहले एक समझौते पर पहुंचने का आग्रह किया था।
इजरायल के रक्षा मंत्री एहुद बराक ने रविवार को कहा था कि निर्माण कार्य पर रोक संबंधी समझौते पर पहुंचने या न पहुंचने की बराबर संभावना बनी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications