राष्ट्रमंडल खेल : सोमवार को पहुंचेंगे और 550 खिलाड़ी
सोमवार को पहुंचने वाले दलों में दक्षिण अफ्रीका और स्कॉटलैंड शामिल हैं। दक्षिण अफ्रीकी दल में जहां 113 लोग शामिल होंगे जबकि स्कॉटलैंड के दल में 77 खिलाड़ी और अधिकारी होंगे।
इसके अलावा इंग्लैंड के 61, आस्ट्रेलिया के 59 और कनाडा के 30 खिलाड़ियों और अधिकारियों का दल सोमवार को भारत पहुंचेगा।
राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में सर्वाधिक संख्या में मीडियाकर्मी नई दिल्ली पहुंचेंगे। इन खेलों में 71 देशों के कुल 7000 खिलाड़ी और अधिकारी शिरकत करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications