राष्ट्रमंडल खेल : रविवार को कुछ मार्ग आरक्षित रहेंगे
नई दिल्ली, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़े वाहनों की आवाजाही के कारण रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-24 एवं रिंग रोड सहित कुछ मार्गो पर गेम्स लेन आरक्षित रहेंगे।
यातायात पुलिस के संयुक्त आयुक्त सत्येंद्र गर्ग ने बताया, "खेलों से जुड़े वाहनों को सुविधा देने के लिए रविवार को शहर के कुछ मार्गो पर बनी विशिष्ट गेम्स लेन पर आम वाहन सुबह आठ से रात आठ बजे तक प्रतिबंधित रहेंगे।"
उन्होंने बताया कि खेलगांव के निकटवर्ती सड़कों, रिंग रोड पर बारापुला फ्लाईओवर तक, फोर्थ एवेन्यू, लोदी रोड, सफदरजंग रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग एवं पंचशील मार्ग पर बनी गेम्स लेन पर आम वाहनों को नहीं चलने दिया जाएगा।
गर्ग ने कहा कि 16 अक्टूबर तक गेम्स लेन पर आम वाहनों पर प्रतिबंध लागू रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications