राष्ट्रमंडल खेल : सुरक्षित एवं सफल खेल का भारत का वादा
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने एक प्रश्न के जवाब में कहा, "भारत सरकार ने सीडब्ल्यूजी के दौरान सभी की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए प्रभावी कदम अपनाए हैं।"
प्रकाश ने कहा, "हम आयोजन में हिस्सा ले रहे आस्ट्रेलिया सहित सभी देशों से इस संदर्भ में बराबर संपर्क में हैं कि हम क्या कदम उठा रहे हैं। सुरक्षित और सफल खेलों के आयोजन के प्रति हम पूरी तरह आश्वस्त हैं।"
प्रकाश ने कहा, "आतंकवाद आज की दुनिया की एक दुर्भाग्यपूर्ण सच्चाई है, जो किसी राजनीतिक सीमा को नहीं मानता।"
ज्ञात हो कि आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड ने गुरुवार को चेतावनी दी थी कि दिल्ली में आतंकवाद का बड़ा खतरा हो सकता है। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि इस बात का अंतिम निर्णय लेना खिलाड़ियों पर है कि वे आयोजन में हिस्सा लें या नहीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications