वीर्य को अदृश्य स्याही बनाना चाहते थे एमआई 6 के जासूस
एमआई 6 के एक वरिष्ठ अधिकारी की एक डायरी से इस बात का खुलासा हुआ है कि प्रथम विश्व युद्ध के दौरान यह खोज निकाला गया था कि वीर्य एक अदृश्य स्याही के तौर पर काम कर सकता है।
जून, 1915 में फ्रांस की सैन्य गुप्तचर एजेंसी जीएचक्यू फ्रांस के उप प्रमुख वॉल्टर किर्क ने अपनी डायरी में लिखा था कि एसआईएस के पहले प्रमुख मेन्सफील्ड कूमिंग 'लंदन विश्वविद्यालय में अदृश्य स्याही के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।'
किर्क ने अपनी डायरी में आगे लिखा है, "अक्टूबर, 1915 में मैंने कूमिंग से सुना कि वीर्य एक बेहतरीन अदृश्य स्याही के तौर पर करता है। वीर्य से लिखे पत्रों को पढ़ा नहीं जा सकता। सबसे बड़ी बात थी कि वीर्य आसानी से उपलब्ध था।"
कूमिंग के करीबी सहयोगी फ्रैंक स्टैग ने कहा कि सबसे खुशी की बात यह थी कि वीर्य आयोडीन वाष्प के साथ प्रतिक्रिया नहीं करता। इससे एक बहुत बड़ी समस्या के हल होने की उम्मीद जगी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications