उत्तर प्रदेश: एक ही परिवार के 4 किशोरों की डूबने से मौत

जिले के गंगाघाट थाना क्षेत्र के एक तालाब में मछली पकड़ने गये शीबू, शादाब, सल्लू और रोशन की डूबकर मौत हो गई। चारों रविदासनगर गांव के निवासी थे। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चारों लड़के गांव के निकट एक तालाब में मछली पकड़ने गये थे।
मछली पकड़ने के दौरान शीबू डूबने लगा उसी को बचाने में एक-एक करके सभी डूब गये। सभी आपस में चचेरे भाई थे। चारों के शव बरामद कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आम दिनों में तालाब में इतना पानी नहीं रहता लेकिन लगातार बारिश के कारण वह लबालब भरा हुआ था जिसके कारण ये दुर्घटना हुई।












Click it and Unblock the Notifications