जामा मस्जिद का हमलावरों ने मुआयना किया था : दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली। जामा मस्जिद इलाके में रविवार को हुई गोलीबारी से पहले हमलावरों ने चार बार इस क्षेत्र का मुआयना किया था। इस हमले में घायल हुए दोनों ताइवानी नागरिकों की स्थिति फिलहाल स्थिर है।

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "मामले की जांच जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों से मिल रही जानकारी को आधार बनाकर हम जांच की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हमें बताया गया है कि हमलावरों ने चार बार इस क्षेत्र का मुआयना किया था।" रविवार को हुई इस गोलीबारी में दो विदेशी पर्यटक को चांग और जी वी घायल हो गए थे। दोनों का स्थानीय लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की हालत स्थिर है।

प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिदीन का इस हमले में हाथ होने की आशंका है। कथित तौर पर उसने एक ईमेल के माध्यम से धमकी दी है कि कश्मीर घाटी में प्रदर्शनों के दौरान मारे गए नागरिकों की मौत का और बाटला हाउस में मारे गए लोगों का बदला लेने के लिए वे राष्ट्रमंडल खेलों में व्यवधान डालेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+