किसी ईरानी महिला को सजा नहीं मिली: अहमदीनेजाद
तेहरान। ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने कहा कि ईरान में किसी महिला को व्यभिचार और पति की हत्या के आरोप में पत्थर मारने की सजा नहीं सुनाई गई है। अमेरिका स्थित एबीसी न्यूज नेटवर्क पर रविवार को प्रकाशित एक साक्षात्कार में अहमदीनेजाद ने कहा, "जर्मनी में किसी ने यह अफवाह फैलाई है। इसका उद्देश्य ईरान को बदनाम करना है।"
हालांकि उनका यह बयान तेहरान के अधिकारियों द्वारा इससे पहले दिए गए बयानों से मेल नहीं खाता। अधिकारियों ने कहा था कि 43 वर्षीय सकीनेह मोहम्मदी अस्थियानी को व्यभिचार के आरोप में यह सजा सुनाई गई है लेकिन अभी इस निर्णय की समीक्षा की जा रही है। पत्थर मारने की सजा दिए जाने की खबर फैलने के बाद इसकी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आलोचना हुई थी।
संयुक्त राष्ट्र महासभा की वार्षिक बैठक में हिस्सा लेने न्यूयार्क पहुंचे अहमदीनेजाद ने कहा कि यदि महिला अपराधी है तब भी उसके पास चार जगह अपील करने का अवसर है। स्वयं को मोहम्मदी अस्तियानी बताने वाली एक महिला ने पिछले महीने ईरान के सरकारी टेलीविजन पर स्वीकार किया था कि उसके न सिर्फ अपने पति के भाई से संबंध है बल्कि उसने पति की हत्या करने में उसकी मदद भी की।












Click it and Unblock the Notifications