ट्विटर पर मां बनी जालंधर की महिला!

सीएनएन आईबीएन की वेबसाइट में छपी खबर के अनुसार गुरसिमरन नाम की इस महिला ने बताया कि ''मेरी बेटी के जन्म के दौरान मैं सारी जानकारी ट्विटर पर ट्वीट करती रही बल्कि इस दौरान कई अंजान लोगों ने मुझे ट्विटर पर सुझाव दिए, तो कुछ ने अपने डॉक्टर के नम्बर दे डाले और कुछ ने कहा कि वो मेरे और मेरी बच्ची के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। ''
गुरसिमरन ने बताया कि लेबर के दौरान और बच्ची के जन्म के तुरंत बाद गुरसिमरन और उनके पति सुमित दोनों लगातार ट्वीट करते रहे। उन्होंने बच्ची के जन्म के तुरंत बाद उसकी तस्वीरें भी ट्विटर पर लगा दीं। गुरसिमरन बताती हैं कि उनकी बच्ची इनायत के जन्म के कुछ मिनटों अंदर ही उन्हें दुनियाभर से लोगों ने बधाई संदेश भेजे जिसमें कुछ लोग जानने वाले थे मगर ज्यादातर अंजान लोग थे।
गुरसिमरन कहती हैं ''मैं अपनी इस खुशी को सबके साथ बांटना चाहती थी और इसके लिए ट्विटर से बेहतर क्या हो सकता था। यहां तक की मेरी बच्ची इनायत का नाम भी किसी अंजान व्यक्ति ने ट्विटर के जरिए ही मुझे सुझाया।'' अभी इनायत सिर्फ दो दिन की है मगर ट्विटर उसका अकाउंट बन चुका है।
गुरसिमरन कहती हैं कि मैं जानती हूं कि इनायत अभी कुछ लिख नहीं सकती मगर दूसरे लोग तो ट्विटर पर उसके लिए लिख सकते हैं। ये एक ऑनलाईन बेबी बुक की तरह है। मेरी दो साल की बेटी का भी ट्विटर पर अकाउंट है।












Click it and Unblock the Notifications