यूपी पुलिस ने ईनामी अपराधी को मुठभेड़ में मार गिराया
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पुलिस ने 50 हजार रुपये के ईनामी एक वांछित अपराधी को मुठभेड़ में मार गिराया गया जबकि उसके दो साथी मौके से भागने में सफल रहे।
मंगलवार रात पुलिस ने योगेश चौधरी (26) नाम के वांछित अपराधी को मुठभेड़ में मार गिराया। चौधरी के कब्जे से एक पिस्टल, एक बंदूक और कई जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में एक अधिकारी सहित चार पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।
मारे गए अपराधी पर मथुरा और आस-पास के जिलों में हत्या, अपहरण और हत्या के प्रयास के करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज थे। वह इसी साल मई में मथुरा जिला कारागार से फरार हो गया था। सिंह ने कहा कि मुठभेड़ के दौरान मौके से फरार चौधरी के दो साथियों की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications