बांदा: भीड़ के पथराव से 10 पुलिसकर्मी घायल

इस घटना में करीब 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है। घटना जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र के छापड़ गांव की है, जहां सत्य नारायण इंटर कॉलेज के छात्र सुशील कुमार (17) को एक बेकाबू ट्रक ने मंगलवार सुबह उस समय कुचल दिया जब वह स्कूल जा रहा था।
स्थानीय लोगों और कॉलेज के छात्रों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली उन्होंने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया और तिंदवारी पुलिस थाने के बाहर खड़े करीब 12-13 वाहनों को आग के हवाले कर दिया।
आक्रोशित भीड़ ने घटना के बाद मौके से फरार ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तिंदवारी थाने को भी फूंकने का प्रयास किया। चित्रकूट के पुलिस महानिरीक्षक ने बताया फिलहाल हालात काबू में हैं। हिंसक प्रदशर्न के मद्देनजर प्रभावित इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इलाके में पीएसी व भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।












Click it and Unblock the Notifications