इटली में बनेगी चर्च के डिजायन की मस्जिद
फ्लोरंस (इटली)। इटली के फ्लोरेंस शहर में मुस्लिम नेताओं ने मध्ययुगीन वास्तुकार गियटो द्वारा तैयार किए चर्च के डिजाइन में एक मस्जिद बनाने की योजना पेश की है। मस्जिद में चर्च की तरह ही मीनारें और घंटाघर होगा।
केन्द्रीय इतावली कला के इमाम ने बताया, "फ्लोरेंस में ऐतिहासिक कला और सांस्कृतिक समृद्धि को बचाए रखने के लिए एक मस्जिद की जरूरत है।" वह इटली में इस्लामिक समुदाय के संघों के प्रमुख भी हैं। उन्होंने कहा, "मस्जिद बनाने को लेकर परियोजना लगभग तैयार हो चुकी है और जल्द ही इसे शहर के मेयर के सामने पेश किया जाएगा।"
मेयर पहले ही कह चुके हैं कि वह मस्जिद के खिलाफ नहीं हैं। उन्होंने कहा, "अगर हमारे मुस्लिम दोस्त अपनी परियोजना को सामने रखते हैं, तो उस पर खुलकर बहस की जाएगी।" मस्जिद के निर्माण में सफेद, हरे और काले रंग के मार्बल पत्थरों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें एक खुली गैलरी, खिड़कियों सहित छह मेहराब बने हुए होंगे। मस्जिद के बीच में नमाज के लिए एक बड़ा परिसर भी होगा।













Click it and Unblock the Notifications