पाक: बाढ़ के कारण 50 लाख नौकरियां गईं

पाक: बाढ़ के कारण 50 लाख नौकरियाँ गईं
संयुक्त राष्ट्र की संस्था अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन ने कहा है कि पाकिस्तान में बाढ़ से हुई तबाही के कारण 50 लाख लोगों को नौकरियाँ ख़त्म हो गई हैं.

पिछले 80 साल में पाकिस्तान में आई सबसे भीषण बाढ़ के कारण लगभग दो करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं, 1600 लोग मारे गए हैं और लाखों हेक्टेयर उपजाऊ ज़मीन और फ़सले तबाह हुई हैं.

अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) का कहना है कि रोज़ग़ार के अवसर बढ़ाने के लिए तत्काल नौकरियाँ पैदा करने के कार्यक्रमों की ज़रूरत है और बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित क्षेत्रों में छोटे व्यवसायों को दोबारा शुरु करने की ज़रूरत है.

बीबीसी संवाददाता मार्क ग्रेगरी के अनुसार आईएलओ ने कहा है कि पूरे देश में 53 लाख नौकरियों का नुक़सान हुआ है. सिंध में सबसे अधिक 30 लाख नौकरियाँ चली गई हैं जबकि पाकिस्तान पंजाब में ये संख्या 10 लाख है.

आईएलओ का कहना है कि ऐसे कार्यक्रम शुरु होने चाहिए जिनसे ज़्यादा रोज़गार उपलब्ध हों ताकि लोग अपने पैरों पर दोबारा खड़े हो सकें और सामान्य जीवन व्यतीत कर सकें. संगठन का ये भी कहना है कि ऐसे क़दम उठाए जाने चाहिए जिनसे दुकाने और छोटे व्यवसाय खोले जा सकें ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को नौकरी मिल सके.

संयुक्त राष्ट्र की इस संस्था के अनुसार पाकिस्तान में सबसे अधिक तबाही उन इलाक़ों में हुई है जहाँ ग़रीबी पहले से बहुत अधिक थी. अब उन इलाक़ों में कुछ ही हफ़्तों के लिए भी रोज़ग़ार चले जाने से ये लोग अत्यंत ग़रीबी की दशा में पहुँच गए हैं.

आईएलओ ने ये भी कहा है कि प्रारंभिक आकलन के अनुसार बाढ़ ग्रस्त इलाक़ों में वेतन देने वाले अवसर पैदा करने के लिए बड़ी तादाद में बाहरी मदद की ज़रूरत होगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+