भारत ने इस साल 128 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा किया

पाकिस्तान सरकार की तरफ से 43 मछुआरों की सूची सौंपी गई थी लेकिन उनमें से केवल सात को ही छोड़ा गया। उन सातों को रिहाई का आदेश जारी किया जा चुका है लेकिन पाकिस्तान सरकार ने संकेत दिया है कि वह 15 सितम्बर को ही उन्हें देश में प्रवेश करवा सकेंगे। इन सात मछुआरों के अलावा तीन अन्य मछुआरे जो गुजरात की जेलों में बदं हैं, उन्हें भी 15 सितम्बर को ही वापस भेजा जाएगा।
गौरतबल है कि इन मछुआरों के अलावा पंजाब और जम्मू एवं कश्मीर से सात- सात, राजस्थान से एक और दिल्ली के दो कैदियों को रिहा किया जा रहा है। इन कैदियों को अटारी-वाघा सीमा पर पाकिस्तानी अधिकारियों को 15 सितम्बर को सौंपा जाएगा। इसके साथ ही देश से इस वर्ष रिहा किए जाने वाले पाकिस्तानी कैदियों की संख्या 213 तक पहुंच जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications
