पाकिस्तान: 24 घंटे में चार ड्रोन हमलों में 20 की मौत

24 घंटे में चार ड्रोन हमला, 20 मरे
पाकिस्तान के उत्तरी वज़ीरिस्तान के क़बायली इलाक़ों में पिछले 24 घंटे में मानव रहित लड़ाकू जहाज 'ड्रोन' के चार हमले हुए हैं जिनमें कम से कम 20 लोग मारे गए हैं.

अधिकारियों ने बताया है कि अमरीकी ड्रोन हमला उत्तरी वज़ीरिस्तान के प्रमुख शहर मीरानशाह के बाहरी इलाक़े में हुआ है. अधिकारियों का कहना है कि इस हमले में कम से कम पांच संदिग्ध चरमपंथी मारे गए हैं, लेकिन अभी उनके बारे में और जानकारी नहीं नहीं मिल सकी है.

इससे पहले बुद्ध के दिन मीरानशाह बाज़ार से दो किलोमीटर दूर अमरीकी जासूस विमान से एक ऐसे मकान पर हमला हुआ जहां अधिकारियों के मुताबिक़ हक़्क़ानी गुट के लोग जमा थे और इस हमले में चार लोग मारे गए जबकि तीन घायल हो गए.

इससे पहले बुद्ध को ही अमरीकी जासूस विमान ने उत्तरी वज़ीरिस्तान में दो बार हमले किए और मिसाइल दाग़े जिनमें कुल 10 लोग मारे गए और दो व्यक्ति ज़ख़मी हुए. स्थानीय लोगों से बीबीसी को मिली जानकारी के अनुसार मरने वालों में चार विदेशी भी थे.

उन्होंने यह भी बताया कि एक जासूस विमान से दो मिसाइल दाग़े गए. बीबीसी संवाददाता दिलावर ख़ान का कहना है कि बुद्धवार को कुछ ही घंटों के दौरान तीन हमले हुए थे जिनमें से तीसरा हमला दरगाह मंडी में एक व्यक्ति के मकान पर किया गया.

पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि ख़ानदान बरबज़ नामक व्यक्ति का संबंध अफ़ग़ान कमांडर जलालुद्दीन हक़्क़ानी के गुट से था और मरने वाले चारों व्यक्ति अफ़ग़ान नागरिक थे.

एक अधिकारी ने बीबीसी को बताया कि इससे पहले हुए हमले में अमरीकी जासूस विमान ने मीरानशाह बाज़ार से तीन किलोमीटर दूर एक मकान को निशाना बनाय जिसमें उनके अनुसार छह चरमपंथी मारे गए और दो ज़ख़मी हो गए. हमले में मकान पूरी तरह तबाह हो गया.

इस बीच पाकिस्तान के कुर्रम के इलाक़े में हुए एक बम विस्फोट में एक यात्री वैन में सवार नौ लोग भी मारे गए हैं. अफ़ग़ानिस्तान की सीमा से लगे पाकिस्तान के कुर्रम इलाक़े में हुए एक बम विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई है.

मारे गए लोग एक वैन में सफ़र कर रहे थे. इसमें चार अन्य लोग घायल हुए हैं. क़बायली ज़िले कुर्रम की चर्चा पिछले कई बरसों से शिया और सुन्नी समुदाय के लोगों के बीच हिंसा के लिए होती रही है.

पिछले तीन सालों में वहाँ हमलों की कई घटनाएँ हुई हैं जिसमें डकैती और अपहरण भी शामिल है. ये विस्फोट पलासीन गांव में हुए जो वहां के नज़दीकी शहर प्राचिनार से लगभग 65 किलोमीटर दूर है.

इलाक़े के अधिकारी हमीद ख़ान ने एक न्यूज़ एजेंसी को बताया, "विस्फोटक रिमोट के ज़रिए नियंत्रित किया जाने वाला बम था और जैसे ही वहां से यात्री वैन गुज़री उस उड़ा दिया गया."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+