रिपब्लिकन मुझे कुत्ता समझते हैं: बराक ओबामा

Barack Obama
वाशिंगटन। डेमोक्रेटिक पार्टी का प्रचार अभियान शुरू करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने विरोधी रिपब्लिकन पार्टी के सदस्यों पर उनके बारे में 'एक कुत्ते' की तरह बातें करने का आरोप लगा कर अमेरिकी सत्ता में हलचल मचा दी है।

अमेरिका में मध्यावधि के चुनावों में दो माह बाकी हैं और हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स और सीनेट में डेमोकेट्रिक पार्टी का बहुमत दांव पर लगा है। विस्कोंसिन के मिलवाके में सोमवार को मजदूर दिवस पर एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "वाशिंगटन में लंबे समय से प्रभावी रहे कुछ निहित ताकतवर तत्व मुझसे खुश नहीं हैं। मेरे बारे में वे एक कुत्ते की तरह बातें करते हैं।"

आलोचकों के अभियान तेज करने से पैदा कड़वाहट को प्रदर्शित करते हुए उन्होंने कहा, "रिपब्लिकन सोचते हैं कि आप भूल जाएंगे कि उनके एजेंडे ने देश का क्या हाल किया है। उनका मानना है कि आप केवल बदलाव में विश्वास करते हैं। उनकी नीतियों ने हमारे मध्य वर्ग को तबाह करने और अर्थव्यवस्था को खाई में धकेला। अब वे फिर आप से सत्ता की चाबी मांग रहे हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+