अमित जेठवा हत्याकांड में भाजपा सांसद का भतीजा गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि आरटीआई कार्यकर्ता अमित जेठवा ने गिर के जंगलों में हो रहे अवैध खनन के खिलाफ उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की थी। इसके कुछ समय बाद ही 20 जुलाई को मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने गुजरात उच्च न्यायालय के नजदीक जेठवा की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
सूत्रों के मुताबिक इस हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान शिवा सोलंकी का नाम लिया था। अमित की हत्या के बाद ही उनके पिता भीकाभाई जेठवा ने जूनागढ़ से सांसद दीनू सोलंकी पर अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाया था।












Click it and Unblock the Notifications