गिलानी की अहमियत पर उमर व फारूक में मतभेद
उमर अब्दुल्ला ने यहां मीडियाकर्मियों से कहा, "गिलानी ने हालात में सुधार और बातचीत के लिए जो शर्त रखी है, उसके अध्ययन के लिए केंद्र सरकार समय चाहती है। केंद्र को कुछ समय दे दीजिए।"
उमर ने गिलानी के बारे में कहा, "वह एक कारक हैं।"
दूसरी ओर फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को गिलानी द्वारा दी गई उस चुनौती को खारिज कर दिया था, जिसमें उन्होंने अब्दुल्ला को श्रीनगर के लाल चौक में एक रैली को संबोधित करने की चुनौती दी थी। अब्दुल्ला ने कहा था, "ये गिलानी कौन है।"
केंद्रीय नवीन एवं अक्षय ऊर्जा मंत्री अब्दुल्ला जम्मू के एक दिवसीय दौरे पर थे। जब मीडियाकर्मियों ने उनसे गिलीनी की चुनौती पर प्रतिक्रिया मांगी, तो अब्दुल्ला ने कहा, "ये गिलानी कौन है, उसकी अहमियत क्या है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications