उत्तराखण्ड में विधानसभा कर्मियों ने धरना दिया
देहरादून, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तराखण्ड विधानसभा के कर्मचारी और अधिकारियों ने सोमवार को अपनी मांगें मनवाने के लिए कार्य का बहिष्कार किया तथा विधानसभा परिसर में धरना दिया।
विधानसभा का मानसून सत्र 22 सितंबर से शुरू होने की घोषणा के बाद कर्मचारियों और अधिकारियों ने अपनी मांगें मनवाने के लिए सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति अपनाई। उन्होंने आरोप लगाया है कि सेवा नियमावली रिपोर्ट को सचिवालय के लिपिकों ने एक वर्ष से दबाए रखा है और उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
दरअसल, विधानसभा में कार्यरत कर्मचारियों और अधिकारियों की सेवा नियमावली दस वर्षो से नहीं बन सकी है। इस कारण उन्हें आर्थिक हानि सहित सेवा कार्य में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर ने विसंगतियों को दूर करने के लिए कर्मचारियों और अधिकारियों की सेवा नियमावली के लिए एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति का गठन किया था, जिसने अपनी रिपोर्ट एक वर्ष पूर्व ही सरकार को दे दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications