22वीं बार पिता बनेंगे द. अफ्रीका के राष्‍ट्रपति जैकब जुमा

केपटाउन। दक्षिण अफ्रीका की जनसंख्‍या बढ़ाने का ठेका मानों यहां के राष्‍ट्रपति जैकब जुमा ने ले रखा है। वो अब 22वीं बार पिता बनने जा रहे हैं। उनकी मंगेतर के अगले वर्ष के आरंभ में मां बनने की उम्मीद है। यही नहीं वो चौथी शादी भी करने जा रहे हैं।

'डेली टेलीग्राफ' अखबार ने शनिवार को कहा कि जुमा के हाल के चीन के आधिकारिक दौरे में उनसे साथ रहीं बोंगिवे ग्लोरिया नगेमा गर्भवती हैं। इस जोड़े का पहले भी एक बच्चा है और उनके दिसम्बर में विवाह करने की उम्मीद है। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति की चार पत्नियां हो जाएंगी।

पंद्रह दिन पहले हुआ था 21वां बच्‍चा

जुमा की वर्तमान पत्नियों में से दूसरी पत्नी से 21वां बच्चा पैदा होने के केवल एक पखवाड़े बाद ही उनकी मंगेतर के गर्भवती होने की खबरें सामने आई। पैदा हुए लड़के का नाम मंकोबा खोलवनी है और दावा किया जा रहा है वह जुमा की पत्नी और उसके अंगरक्षक के अवैध संबंधों से पैदा हुआ है। राष्ट्रपति ने इसे दुर्भावनापूर्ण अफवाह करार दिया।

जुमा को संयमित जीवन जीने और देश की गरीबी को दूर करने के लिए अपनी ऊर्जा लगाने की अक्सर सलाह दी जाती है लेकिन उनके

सहयोगियों का मानना है कि जुलू होने के नाते उनकी संस्कृति कई बच्चे और इच्छानुसार कई पत्नियां रखने की इजाजत देती है। जुमा को एक पारिवारिक मित्र की बेटी से विवाह के बगैर ही 20वीं संतान पैदा होने के बाद इस वर्ष के आंरभ में माफी मांगने पर मजबूर होना पड़ा था।

दक्षिण अफ्रीका में बहुविवाह स्वीकार्य होने के बावजूद जुमा के संस्कृति पालन के कारण बढ़ रहे खर्च को लेकर सत्तारूढ़ अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों के बीच तीखा संघर्ष होता रहता है। एक के बाद एक बच्चे और विवाह की खबरें इसे और भड़काती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+