सोनिया गांधी ने रचा इतिहास

Sonia Gandhi
नई दिल्ली। देश की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में शुमार सोनिया गांधी के लगातार चौथी बार कांग्रेस अध्यक्ष बनने में अब महज औपचारिकता भर रह गई है। पार्टी संगठन के पदाधिकारियों द्वारा गुरुवार को सोनिया के समर्थन में कम से कम 55 नामांकन के सेट दाखिल किए गए। अध्यक्ष बनने के साथ ही कांग्रेस के 125 सालों के इतिहास में वह सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष बने रहने का इतिहास बना लेंगी।

पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष ऑस्कर फर्नाडीस ने कहा कि गुरुवार दोपहर तक 55 से अधिक नामांकन सेट दाखिल हो चुके हैं। पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्रियों, महासचिवों, कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों ने सोनिया के नाम का नामांकन पत्र दाखिल किया। पार्टी महासचिव राहुल गांधी सहित सभी केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ नेता भी इस मौके पर उपस्थित थे। इन सभी ने कांग्रेस के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ऑस्कर फर्नाडीस को नामांकन पत्र सौंपें।

इससे पहले सोनिया ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में 10 जनपथ स्थित अपने आवास पर अध्यक्ष पद पर अपने पुनर्निर्वाचन की सहमति दी। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि सोनिया शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगी और अपने निर्वाचन का प्रमाण पत्र लेंगी। राहुल गांधी तीन दिनों के अमेठी दौरे को बीच में ही छोड़कर आज दिल्ली पहुंचें और अपनी मां सोनिया से मुलाकात की। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की अंतिम तिथि दो सितम्बर है। सोनिया पहली बार 1998 में कांग्रेस अध्यक्ष बनी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+