इज्जत के नाम पर एक और लड़की की हत्या

रोहतक की वैश गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 17 वर्षीय यह किशोरी 12 वीं क्लास की छात्रा थी। किशोरी की हत्या उसके भाई दीपक और उसके परिवार वालों ने बुधवार रात को कर दी थी क्योंकि उनको किशोरी का एक लड़के से प्रेम संबंध मंजूर नहीं था।
मोखरा गांव में किशोरी की हत्या करने के बाद परिवार वालों ने रातों-रात शव का दाह संस्कार करने की कोशिश की, लेकिन वह पुलिस की पकड़ में आ गए। घटनास्थल से एक कार से लड़की के शव को पुलिस ने बरामद कर लिया।
इस मामले में रोहतक के एसपी बी सतीश बालन का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गला घोंटकर लड़की की हत्या की गई है। हालांकि हत्या के सही कारणों का पता तो पोस्टमार्टम के बाद ही चल पाएगा। तीनों आरोपी लड़की का भाई दीपक, उसका चचेरा भाई सुरिंदर और लड़की की दादी जीवनी देवी को गिरफ्तार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications