मुंबई: एचडीएफसी बैंक में 26 लाख की लूट
मुंबई। मुंबई के बोरीवली इलाके में स्थित एचडीएफसी बैंक की एक शाखा से सोमवार सुबह हथियारबंद बदमाशों ने करीब 26 लाख रुपये लूट लिए।
बोरीवली पुलिस थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "शिम्पोली मार्ग पर स्थित बैंक की एक शाखा से सोमवार सुबह 9.30 बजे हथियारबंद बदमाश रुपये लूट ले गए। हम इस मामले में और विवरण हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।"
पढ़ें भोपाल में ढाई करोड़ के सोने की लूट
एचडीएफसी बैंक के एक प्रवक्ता ने बताया, "पांच हथियारबंद बदमाश सुरक्षाकर्मी को बंधक बनाकर बैंक में घुस गए और 26 लाख रुपये लूट ले गए।"
प्रवक्ता ने बताया, "सुबह अभी बैंक खुला ही था कि यह घटना हो गई। उस दौरान बैंक में कुछ ही ग्राहक मौजूद थे, लेकिन उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।"













Click it and Unblock the Notifications