बिहार : नक्सली मुठभेड़ में 6 पुलिसकर्मियों की मौत

पटना। बिहार के लखीसराय जिले में रविवार से शुरू हुई पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में लापता हुए 10 पुलिस कर्मियों में से 6 पुलिसकर्मियों के शहीद होने की सूचना प्राप्त हुई है। तकरीबन 7 घंटे चली मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है। अब तक पुलिसकर्मियों में से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी, लेकिन मुठभेड़ समाप्त होने के बाद भी 10 पुलिसकर्मी वापस अपने दल में नहीं पहुंचे थे। उनमें से 6 की मौत की सूचना प्राप्त हुई है।

पुलिस के मुताबिक शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों में कवैया के थाना प्रभारी भूलन यादव और बिहार सैन्य पुलिस (बीएमपी) के पुलिसकर्मी शामिल हैं। पुलिस अन्य लापता जवानों के मारे जाने की आशंका से भी इनकार नहीं कर रही है। इसके अलावा इस मुठभेड़ में 7 सुरक्षाकर्मियों के घायल होने की सूचना भी प्रप्त हुई है। घायल पुलिसकर्मियों को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में भर्ती करा दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि पुलिस बिहार के मुंगेर और लखीसराय जिले के इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चला रही थी। इसी बीच शीतलकोरानी जंगल में नक्सलियों ने गोलीबारी प्रारंभ कर दी। इसके जवाब में पुलिसकर्मियों ने भी मोर्चा संभाल लिया। करीब 3 बजे दोपहर से प्रारंभ यह मुठभेड़ सात घंटे तक चलती रही। इसके बाद राज्य के पुलिस महानिदेशक ने 10 पुलिसकर्मियों के वापस ना लौटने की बात कही थी।

पुलिसकर्मियों के शहीद होने की सूचना मिलने के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। सभी पुलिसकर्मी मिलकर नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। इस अभियान में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) तथा बिहार सैन्य बल (बीएमपी) के जवान शामिल हैं। इसके अलावा राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी), पुलिस महानिरीक्षक (ऑपरेशन) भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+