छात्रों के नाम रहा राहुल गांधी का हिसार दौरा

सिरसा | गुरुवार को राहुल गांधी हरियाणा छात्रों से मिलने के लिए हिसार जिले के चौधरी चरणसिंह कृषि विश्वविद्यालय पहुंचे। वहां उन्होने छात्रों को संबोधित किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हवाई अड्डे पर ही राहुल गांधी का स्वागत किया। लेकिन इसके बाद हुड्डा अपने काम से करनाल रवाना हो गये। जबकि प्रदेश कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को इस दौरान राहुल गांधी से दूर रखा गया। राहुल गांधी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा छात्रों को राजनीति में आना चाहिए जिससे मौजूदा राजनीति का स्वरूप बदला जा सके।

गांधी ने कहा कि एनएसयूआई देश का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जिससे अधिक से अधिक छात्र जुड़े हुए हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमेशा से भारत की राजनीति ऊपर से नीचे की ओर चली आ रही है। लेकिन हमें आज राजनीति नीचे से ऊपर ले जानी है। यह तभी संभव होगा, जब युवा शक्ति संगठित होकर कार्य करेगी। राहुल गांधी ने कहा कि एनएसयूआई में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव द्वारा पदाधिकारियों को नियुक्त किया जाएगा। इस मौके पर गांधी के साथ अन्य मंत्री और नेता भी मौजूद थे।

एबीवीपी ने फूंका राहुल का पुतला

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राहुल गांधी के हिसार दौरे के दौरान उनका पुतला फूंकने की तैयारी की थी। लेकिन पुतला दहन होने से पहले पुलिस ने कुछ को गिरफ्तार कर लिया और पुतले को अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि राहुल गांधी के चले जाने के बाद एबीवीपी के सदस्यों ने पुतला जलाकर अपना रोष प्रकट किया। एबीवीपी की नेता राहुकमार वशिष्ठ ने कहा कि राहुल गांधी दोगली नीति पर चल रहें हैं। एक तरफ तो वे युवाओं को राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कह रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ छात्रों के अधिकारों का हनन कर रहे हैं। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने छात्र संघ के चुनावों पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+