युवक ने गर्लफ्रेंड को चाकू से गोदकर मार डाला

मुंबई। मायानगरी मुंबई में एक युवक ने अपनी एक्‍स-गर्लफ्रेंड की चाकू से गोद कर हत्‍या कर डाली। यह सनसनीखेज वारदात गुरुवार को हुई, जब युवक ने भरे बाजार उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक 21 वर्षीय युवक आदिल शेख ने दर्शना पांचाल (19 वर्षीय) को सिर्फ इसलिए मार डाला क्‍योंकि उसने उससे आगे रिलेशनशिप चलाने से इंकार कर दिया था। पिछले कई महीनों से दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। जब यह बात दर्शना के घर में पता चली तो उसके माता-पिता ने पीछे हटने के लिए दबाव बनाया, जिसके बाद उसने आदिल से रिलेशनशिप खत्‍म कर दी।

मॉल में ले जाकर की हत्‍या

कुछ ही दिन पहले दोनों का ब्रेक-अप हो गया, लेकिन यह बात आदिल को बर्दाश्‍त नहीं हुई। गुरुवार को जब दर्शना कॉलेज से निकली तो उसने उसे एक मॉल में घुमाने का प्रस्‍ताव रखा। युवती उसके साथ चली गई। आदिल ने उसे मॉल में ले जाकर वहीं उसे चाकू से गोद डाला। युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने धारा 302 के तहत आदिल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश भी कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+