कई ब्वॉयफ्रेंड्स होने के कारण बाप ने बेटी की हत्या की
चेन्नई।
तमिलनाडु के मदुरै शहर में एक बाप ने अपनी बेटी को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि उसके कथित तौर पर कई सारे ब्वॉयफ्रेंड थे। पिता ने बेटी को जहरीला इंजेक्शन लगाकार मारा, जिसमें उसकी मदद एक कंपाउंडर ने की। id="toptextpromo">स्थानीय
अखबार डेक्कन हेरल्ड की खबर के मुताबिक पुलिस ने बताया कि रंगास्वामी नाम के एक व्यक्ति ने अपनी बेटी मारी सेलवी को जहर का इंजेक्शन लगाकर मार डाला। पुलिस के मुताबिक इस वारदात को उसने तब अंजाम दिया जब वो सो रही थी। रंगास्वामी का कहना है कि उसकी बेटी के व्यवहार से वो खुश नहीं था। उसके कई सारे पुरुष मित्र थे। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>रंगास्वामी
को जहर का इंजेक्शन स्थानीय राजाजी अस्पताल के कंपाउंडर ने लाकर दिया। इस हत्या की सूचना पुलिस को सेलवी की मां ने दी, जिसके सामने उसकी बेटी की हत्या की गई। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।











Click it and Unblock the Notifications