यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली और हरियाणा में बाढ़ का खतरा

पढ़ें हरियाणा की खबरें | पढ़ें पाकिस्तान की बाढ़ से जुड़ी खबरें | जानें देश-दुनिया का हाल
इससे जहां यमुना नदी से सटे हरियाणा के चार जिलों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है वहीं दिल्ली में भी बाढ़ का खतरा बताया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के अधिकारियों ने बादल फटने की भी आशंका भी जताई है जिसके कारण जलस्तर और बढ़ सकता है। यमुना में पानी बढ़ने से दिल्ली में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है।
पहले ही राजधानी में बारिश से जलभराव हो गया है। इसके बाद यमुना में पानी आने से वहां पानी का दबाव बढ़ने की संभावना लगाई जा रही है। हरियाणा के यमुनानगर, सोनीपत, पानीपत व करनाल में भी बाढ़ की स्थिति पैदा हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications