Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राहुल गांधी का हरियाणा दौरा कल, प्रशासन अलर्ट

Rahul Gandhi
हिसार। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं अमेठी से सांसद राहुल गांधी 27 अगस्त को हरियाणा दौरे पर आ रहें हैं। कांग्रेसी सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी एनएसयूआई द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय व हिसार के गुरू जंभेश्वर विश्वविद्यालय का दौरा कर छात्रों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रदेश पुलिस के आला अफसर अभी से कड़े सुरक्षा प्रबंध करने में जुट गए हैं।

शायद यह राहुल गांधी के आने का ही असर है कि प्रशासन सब कुछ दुरुस्त करने में जुट गया। पिछली बार जब राहुल आए तो मिर्चपुर का मामला गरम था। अब फिर उनके यहां आने का प्रोगाम बना तो थुराना की चंडीगढ़ बस्ती के बेघर लोग लघु सचिवालय में डेरा डाले बैठे हैं। कहीं कुछ गड़बड़ न हो जाए, संभवत: यहीं सोचकर पूरा प्रशासनिक अमला अलर्ट हो गया।

व्‍यवस्‍था दुरुस्‍त करने के साथ-साथ प्रशासन इस बारे में भी चिंतित है, कि कहीं कोई राहुल गांधी का घेराव करने न पहुंच जाए। लिहाजा उपायुक्त युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने खुद चंडीगढ़ बस्ती के धरने पर आए और अनशनकारियों का जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया। सभी को गांव भेजने का बंदोबस्त भी प्रशासन ने किया। दो बसों में आंदोलनकारी गए और एक कैंटर में उनकी बकरियां।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+